फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman injured by ax attack dies, accused son sent to jail

Kushinagar News: फरसे के वार से घायल महिला की मौत, आरोपी बेटे को भेजा जेल- इस छोटी सी बात पर ले ली मां की जान

Thu, 21 Mar 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:13 PM IST
सार

पत्नी की मौत के बाद दहेज हत्या में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी अपनी मां से अक्सर विवाद करता था। घटना के दिन भी विवाद हुआ था। सोनू ने बुधवार दोपहर में सो रही मां के गर्दन पर फरसे से वार कर दिया। घायल महिला की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Woman injured by ax attack dies, accused son sent to jail
बेटे ने की मां की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 बेटे के हमले में जख्मी महिला ने इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लोगों का कहना है कि पत्नी की मौत के बाद दहेज हत्या में जेल से रिहा होने के बाद आरोपी अपनी मां से अक्सर विवाद करता था। घटना के दिन भी विवाद हुआ था।

विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बलुअही गांव में मंगलवार की सुबह सोनू तिवारी से उसकी 50 वर्षीय मां यशोदा देवी की कहासुनी हुई। सोनू ने दोपहर में सो रही मां के गर्दन पर फरसे से वार कर दिया। घायल महिला की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में यशोदा के बड़े बेटे मनोज तिवारी की तहरीर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवा दिया। पुलिस दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मौजूद बड़े बेटे मनोज तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पुलिस ने कराया है। देर शाम को शव गांव पहुंचा तो घर वालों में कोहराम मच गया। सीओ उमेश चंद भट्ट ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा बढ़ा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed