फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   woman flew away with lover

Kushinagar News: दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई महिला

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
woman flew away with lover
जटहां बाजार थाना क्षेत्र की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाने पर लिखा-पढ़ी और दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पति भी घर वापस चला आया।

पिछले महीने 20 अप्रैल को एक महिला ने जटहां बाजार थाने में तहरीर देकर अपनी बहू के गायब होने की सूचना दी। महिला का कहना था कि 17 अप्रैल को उसकी बहू बैंक से पैसे निकालने के लिए गई थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी। महिला का पति विदेश रहता था, जब उसे जानकारी हुई तो वह भी परेशान होकर वापस घर आ गया। पति ने भी काफी तलाश किया, लेकिन उसकी पत्नी का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार को महिला और उसका प्रेमी आ गए। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष थाने पर बैठे और इस मामले में बात होनी शुरू हो गई। महिला की जिद थी कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहेगी। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। बालिग होने के कारण पुलिस भी कुछ कर नहीं सकी। लिखा-पढ़ी होने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। उसका प्रेमी भी इसी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो मासूम बच्चों पर भी नहीं आया तरस
महिला का बड़ा बेटा पांच और छोटा डेढ़ साल का है, लेकिन इनकी मां की ममता नहीं पिघली और उन्हें छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। जो भी यह मामला सुन रहा उस महिला को कोस रहा है।
एसओ बोले
इस संबंध में एसओ राजकुमार बरवार ने बताया कि महिला बालिग है। वह निर्णय ले सकती है। लिखा-पढ़ी के बाद वह प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed