{"_id":"6a25d8295bccf5a47805647f","slug":"woman-evicted-from-home-after-husbands-death-appeals-to-district-magistrate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-161328-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति की मौत के बाद घर से निकाला, महिला ने डीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति की मौत के बाद घर से निकाला, महिला ने डीएम से लगाई गुहार
Mon, 08 Jun 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली (टोला महुअवा) में विवाहिता महिला ने पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाते हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
महराजगंज जनपद के बरगदवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खैरहवा जंगल निवासी मनोरमा मौर्य की शादी वर्ष 2024 में अहिरौली निवासी अमरजीत मौर्य से हुई थी। दंपती की एक पुत्री है, जिसकी उम्र लगभग 11 माह बताई गई है। शिकायत के अनुसार कुछ माह पूर्व अमरजीत की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। पति की मौत के बाद शुरुआती दिनों तक स्थिति सामान्य रही, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया।
मनोरमा का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया तथा उसे बच्ची सहित घर से बाहर कर दिया। साथ ही पति की पैतृक संपत्ति में उसका अधिकार नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह वर्तमान में अपनी छोटी बच्ची के साथ मायके में रहने को मजबूर है और उसके सामने भरण-पोषण की समस्या भी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
महिला ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने और अपने वैधानिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की है। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस व संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में सीओ खड्डा वीके सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई कराते हुए गुण-दोष के आधार पर महिला की मदद की जाएगी।