{"_id":"6a5292f5be7f34246b0a9f69","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-police-investigating-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-163549-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस क्षेत्र के रहसू में शनिवार को महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की सूचना पर आई फाॅरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की।
यहां के नूर आलम उर्फ मजनू का अपनी 30 वर्षीय पत्नी नाजिया खातून से विवाद चल रहा है। शुक्रवार की रात भी दोनों में विवाद हुआ था। सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकार चली गई। शनिवार सुबह महिला के 12 वर्षीय बेटे शमशेर ने अपने नाना नत्थू अंसारी निवासी सोहनरिया को सूचना दी कि अम्मी को अब्बू ने मार दिया है। जल्दी आप लोग आ जाइए। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया, जबकि ससुराल वालों ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात कही।
पुलिस महिला के पति नूर आलम उर्फ मजनू को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना के बाद से महिला के ससुर रज्जाक और सास घर से भाग गए हैं। इस संबंध में सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सास और ससुर घर से भाग गए हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।