फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies under suspicious circumstances, husband sits near the body with daughter

Kushinagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, बच्ची संग शव के पास बैठा रहा पति

Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, husband sits near the body with daughter
रामकोला। थाना क्षेत्र के दिहुलिया मनिया छपरा के टोला भरपटिया में एक विवाहिता की मौत संदिग्ध हालात में हो गई। घर में शव के साथ पति दो साल की बच्ची को लेकर करीब 16 घंटे तक रहा। दूसरे दिन पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया। सूचना के बाद मौके पर नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पति को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी बालेश्वर यादव ने वर्ष 2021 में अपनी बेटी काजल यादव की शादी रामकोला थाना क्षेत्र के दिहुलिया मनिया छपरा पर भरपटिया टोला निवासी शेखन यादव से किया था। दोनों से एक दो साल की बच्ची है। शेखन यादव हर्दी छपरा के पास एक प्लांट पर काम करता है।
विज्ञापन

पुलिस को बताया कि काम से घर पर शाम छह बजे आया तो पत्नी का शव फंदे से लटक रहा था और बच्ची रो रही थी, लेकिन इसकी जानकारी पति ने किसी को नहीं दी। शेखन के माता-पिता घर पर उस समय नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काजल का फोन नहीं मिलने पर इसके मायके से मां उर्मिला देवी, पिता बालेश्वर यादव और भाई पहुंचे तो घर में कालज का शव देख दंग रह गए। मायके वाले पति पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिए। आपपास के लोगों को भी शेखन ने जानकारी नहीं दी। कप्तानगंज तहसील से नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी व रामकोला के प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। आरोप के आधार पर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed