{"_id":"683b4ac3799ffd3ec0046585","slug":"woman-dies-in-stone-pelting-uproar-altercation-with-police-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-138512-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्थरबाजी में महिला की माैत...हंगामा, पुलिस से नोकझाेंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्थरबाजी में महिला की माैत...हंगामा, पुलिस से नोकझाेंक
Sun, 01 Jun 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल नौगावा में जमीन की पैमाइश के बाद बाउंड्री के निर्माण के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट पत्थर चलने लगे। इस बीच खेत से चारा लेकर घर जा रही बुजुर्ग महिला को ईंट लगने से उसकी मौत हो गई। ईंट से वार कर हत्या का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी।
एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को सड़क से हटवाकर उसके दरवाजे पर रखवाया। मामला बढ़ता देख तीन थाने की पुलिस और सीओ भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों ने ईंट मारने वाले पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसको लेकर पुलिस से कई राउंड नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने धक्का-मुक्की के बीच शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
पीछे-पीछे गांव वाले भी वहां पहुंच गए। सीओ के समझाने के बाद नाराज लोग शांत हुए। चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। बहू ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर जमीन के विवाद में चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, जंगल नौवगावां निवासी चंद्रिका प्रसाद गोंड मुख्य सड़क स्थित जमीन पर शनिवार को दिन में करीब 10 बजे दीवार का निर्माण कार्य करा रहे थे। इस बीच तूफानी यादव, राजेश यादव, सतीश यादव निर्माण कार्य रोकने पहुंच गए और जमीन अपनी बताने लगे। चंद्रिका नहीं माने तो तूफानी पक्ष के लोग ईंट चलाने लगे। आरोप है कि इस दौरान गाय का चारा लेकर खेत से घर जा रही गांव की सुरस्ती देवी (60) पत्नी गौरी कुशवाहा को तूफानी पक्ष के लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चंद्रिका प्रसाद और गांव वालों ने बुजुर्ग महिला का शव रखकर सड़क जाम कर दी। एक घंटे बाद पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने सड़क से शव हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
इस दौरान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया तो लोगों ने शव देने से मना कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मामला बढ़ता देख थानाध्यक्ष विशुनपुरा ने इसकी जानकारी सीओ राजेश प्रताप सिंह को दी। कुछ देर बाद सीओ के साथ सेवरही और बरवापट्टी थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। शव लेने के लिए पुलिस ने कई बार प्रयास किया, लेकिन परिजन तूफानी समेत चार लोगों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इसके लिए परिजनों से कई बार नोकझोंक भी हुई। बहू सुमन देवी की तहरीर पर विशुनपुरा पुलिस ने तूफानी यादव, अनूप यादव, राजेश यादव, विकास कुशवाहा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं उमेश गोड़ की तहरीर पर तूफानी समेत 12 लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर किया है।
सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मारपीट के दौरान ईंट लगने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।