फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies in accident on highway, vehicles keep trampling dead body

Kushinagar News: हाईवे पर हादसे में महिला की मौत, शव को रौंदते रहे वाहन

Wed, 29 Jan 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in accident on highway, vehicles keep trampling dead body
मल्लूडीह। एनएच-28 पर मल्लूडीह ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर बुधवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला। आशंका जताई जा रही है कि महिला हाईवे पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गई। कोहरा होने के कारण दिखाई नहीं देने के चलते वाहन शव को रौंदते रहे। इसलिए शव की पहचान नहीं हो सकी। पैर की अंगुली में बिछुआ होने से पता चला कि यह किसी महिला का शव है। मौके पर जुटे लोगों में का कहना था कि रात को हाईवे पर पेट्रोलिंग नहीं हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाम से ही घना कोहरा छा गया। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों की परेशानी हो रही थी। बुधवार को दिन में करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। भोर में हाईवे पर मल्लूडीह के पास एक शव लोगों ने देखा। वाहनों के कुचलने से शव क्षत-विक्षत हो गया था, उसके चेहरे और पेट के अलावा पूरे शरीर के चिथड़े उड़ गए थे। शुरू में लोगों ने किसी जानवर का शव समझकर चले गए। सवेरा होने पर लोगों की भीड़ जुटी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची कसया पुलिस ने शव की पहचान नहीं कर सकी। पैर की अंगुली में बिछुआ होने के कारण पता चला कि यह महिला का शव है। शव के चिथड़े करीब 100 मीटर दूर तक सड़क में चिपक गए थे। पुलिस ने शव के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लोगों का कहना था कि रात को एनएचएआई या स्थानीय पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग नहीं की जाती है, जिसके चलते अक्सर हाईवे पर हादसे के बाद शवों को वाहन रौंदते हुए चले जाते हैं।
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। क्षत-विक्षत अवस्था में शव मिला है। पैर की अंगुली में मिले बिछुआ के आधार पर महिला का शव होने की पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह मालूम होगी। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed