{"_id":"65d90117258e8f3e4c02cfe8","slug":"woman-dies-due-to-negligence-in-treatment-attendants-create-ruckus-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113036-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, तीमारदारों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इलाज में लापरवाही से महिला की मौत, तीमारदारों का हंगामा
Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज में मेडिकल स्टोर संचालित क्लिनिक को सील करते नायब तहसीलदार, सीएचसी अधीक्षक और अन्य।
तमकुहीराज। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रही क्लीनिक में इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात महिला की मौत हो गई। नाराज तीमारदारों ने हंगामा किया तो संचालक और वर्कर क्लीनिक बंद कर फरार हो गए। शिकायत पर शुक्रवार को पहुंची स्वास्थ्य टीम ने अवैध अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से कस्बे में संचालित अवैध अस्पताल संचालकों में खलबली मच गई।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के डुमरभार निवासी राधेश्याम प्रसाद की 55 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी की तबीयत बृहस्पतिवार की रात अचानक बिगड़ गई। परिजन महिला को लेकर तमकुहीराज नगर के शिवाय मेडिकल स्टोर में संचालित निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया लेकिन, कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। तीमारदार इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख लोकल का धौंस जमाकर अस्पताल संचालक और वर्कर शव को बाहर निकाल कर मेडिकल स्टोर बंद कर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम और सीएमओ से फोन पर की।
शुक्रवार की शाम तो नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित राय, डीआई दीपक पांडेय अपनी टीम के साथ शिवाय मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। टीम की जांच में इस नाम से कोई अस्पताल या दवा की दुकान का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। बंद दुकान को स्वास्थ्य टीम ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी सील कर दिया। इस कार्रवाई के बाद अवैध अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा है। नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा ने बताया कि शिकायत पर टीम जांच के लिए गई थी। मेडिकल स्टोर और अस्पताल का रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। उसे सील कर दिया गया। अब आगे की कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जाएगी।