फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies due to head injury, investigation handed over to mourn

Kushinagar News: सिर में चोट लगने से महिला की हुई थी मौत, जांच एसओजी को

Sun, 05 Jan 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 05 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to head injury, investigation handed over to mourn
मंसाछापर। दो दिनों तक घर से लापता जिस चौकीदार की पत्नी की लाश शौचालय की टंकी में मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अभी तक के जांच में करीबियों के इर्द-गिर्द ही शक की सूई घूम रही है। परिवार के सदस्यों से पुलिस ने अलग-अलग पूछताछ की है, जिसमें सभी की बातों में अंतर मिला है। गांव वालों में घटना को लेकर दूसरे दिन तरह-तरह की चर्चा रही। हालांकि, घर वाले अब भी महिला की हत्या कर शव को शौचालय की टंकी में डालने का दावा कर रहे हैं। इस मामले की जांच एसओजी को सौंप दी गई है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी चौकीदार घुरहू यादव की पत्नी 50 वर्षीय पत्नी गीता देवी दो जनवरी की शाम घर से लापता हो गई। इसकी बहू गुड़िया देवी के अनुसार बाइक सवार एक व्यक्ति इनको घर से कोई जमीन दिखाने की बात करने के बाद लेकर गया था, बाइक सवार को बहू पहचान नहीं पाई।
विज्ञापन

दूसरे दिन चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। शनिवार को सुबह बहू ने सास का शव दरवाजे पर बने शौचालय के टंकी में देखा। ऊपर से टंकी का ढक्कन थोड़ा खुला था। शोर मचाने पर गांव वाले पहुंच गए और शव को बाहर निकाला। महिला के सिर पर चोट का निशान था। पुलिस ने बहू, उसके बेटे और पति चौकीदार से अलग-अलग पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों के बातों में अंतर मिला है, हालांकि पुलिस अभी घटना को अपनों से ही जोड़कर देख रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। देर शाम सदर सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने मौके का मुआयना किया। एसओ मनोज वर्मा ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घर वालों से भी पूछताछ की गई है। घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed