फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies due to collision of DCM

Kushinagar News: डीसीएम की चपेट में आई महिला की मौत

Sat, 14 Sep 2024 05:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to collision of DCM
पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिधुआ बाजार के पास शुक्रवार की दोपहर पडरौन-दुदही मार्ग पर एक डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद रिजवान अंसारी निवासी लक्ष्मीपुर थाना कुबेरस्थान अपनी भाभी साहबुननिशा को बाइक से लेकर पडरौना किसी काम से जा रहे थे। अभी सदर कोतवाली क्षेत्र के सिधुआं बाजार के पास पहुंचे ही थे कि दुदही की तरफ से आ रहा डीसीएम बाइक सवार को ओवरटेक करने लगा। इसी दौरान बाइक सवार डीसीएम की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed