{"_id":"632a06cd3c422923c6559987","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-vehicle-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp451197427","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
विज्ञापन
वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
मेंहदीगंज। पडरौना मार्ग पर सोमवार की रात करीब दस बजे किसी वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोग महिला को रामकोला सीएचसी पहुंचाया। वहां हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
रामकोला के वार्ड नंबर सात निवासी जड़ावती देवी (48) सोमवार की रात करीब दस बजे कांशीराम आवास स्थित घर जा रही थीं। उसी दौरान रामकोला-पडरौना मार्ग पर वह किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौजूद लोगों ने महिला को रामकोला सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहां इलाज के दौरान देर रात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ नीरज राय ने बताया कि बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।