{"_id":"628d1ec788c4c05ae43ce739","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-so-s-car-husband-injured-kushinagar-news-gkp438018276","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ की कार की चपेट से महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ की कार की चपेट से महिला की मौत, पति घायल
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर पंसरवा पुल के पास तेज गति में आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। कार खेत में 50 मीटर दूर तक चली गई। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। कार सेवरही के एसओ की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार सेवरही थानाक्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी छोटेलाल यादव मंगलवार शाम चार बजे गुरवलिया बाजार से पत्नी काजल यादव का इलाज कराकर बाइक से घर जा रहे थे। पंसरवा पुल के पास तुर्कपट्टी की तरफ से जा रही कार ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कार का एयरबैग खुल गया।
सेवरी के एसओ आशुतोष सिंह ई-रिक्शा से घायल महिला का इलाज कराने एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान काजल की मौत हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद छोटेलाल की हालत ठीक है। बताया जा जा रहा है बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। दुर्घटना की जानकारी होने पर सेवरही थाने के कई पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटनाग्रस्त कार को ट्रैक्टर की मदद से खेत से निकलवा। इस दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे तुर्कपट्टी एसओ जेपी पाठक व पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को तुर्कपट्टी थाने पहुंचाया।