Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman dies after being hit by a motorcycle in Tulsi Patti village

Kushinagar News: तुलसी पट्टी गांव में बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 31 Oct 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by a motorcycle in Tulsi Patti village
तुलसी पट्टी गांव का मामला, घर से बाजार जा रही थी महिला, रास्ते में हुआ हादसा
विज्ञापन

तरया सुजान। स्थानीय थाना क्षेत्र के तुलसी पट्टी गांव में अज्ञात बाइक चालक की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका की पहचान शांति देवी (56) के रूप में हुई है। वह संजय तिवारी की पत्नी थीं। यह हादसा उस समय हुआ जब शांति देवी किसी काम से सिसवा बाजार जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शांति देवी सड़क पर गिर पड़ीं। उन्हें गंभीर चोटें आईं और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक तुरंत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने शोर मचाया लेकिन चालक बाइक लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही शांति देवी के लड़के विशाल तिवारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण भी घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल तरया सुजान पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर तरया सुजान पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शांति देवी के शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। तरया सुजान प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब अज्ञात बाइक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed