{"_id":"65fd77496599d2f03308ee23","slug":"woman-dead-body-found-in-field-in-kushinagar-2024-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: महिला की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; तीन साल पहले हो चुकी है बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: महिला की खेत में मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका; तीन साल पहले हो चुकी है बेटे की मौत
Fri, 22 Mar 2024 05:50 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:50 PM IST
सार
पडरौना में महिला की खेत में लाश मिली है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। करीब तीन साल पहले भी महिला के एक बेटे की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र एक गांव के बाहर तालाब के पास खेत से एक महिला का अर्धनग्न शव शुक्रवार को मिला। शव के पास से शराब की बोतल और साफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। उसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला का उसके पति से विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह अपने मायके में रहती थी। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की सुबह पोखरे के किनारे महिला का अर्धनग्न शव मिला है। पुलिस इस घटना को दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला मान रही है। गांव के लोग सुबह जब पोखरे की तरफ गए तो वहां महिला का शव देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में वहां गांव वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस की माने तो महिला की हत्या बृहस्पतिवार की रात में हुई है और हत्या के पहले दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। गांव वालों की माने तो महिला की शादी 20 साल तुर्कपट्टी थाना के एक गांव में हुई थी। लेकिन पति से विवाद हो जाने की वजह से करीब 12 साल से महिला मायके में रहती थी। उसका मायका थाना क्षेत्र के एक गांव में है। पुलिस के अनुसार महिला के तीन बेटे हैं और उनमें से एक हत्या करीब तीन साल पहले हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार महिला के शव के पास शराब की बोतलें और सॉफ्ट ड्रिंक के कुछ रैपर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद भी ले रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस मामले में सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि शुक्रवार की सुबह तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव के पोखरे के किनारे में महिला का क्षत विक्षत शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।