{"_id":"6a02436bd6fda544760c0dbb","slug":"woman-crushed-to-death-by-vehicle-while-crossing-highway-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-159589-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे पार करते समय महिला को वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे पार करते समय महिला को वाहन ने रौंदा, मौत
Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 पर धुरिया मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब नौ बजे सड़क पार कर रही महिला की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि नगमा घर से नाराज होकर निकली थी।
बिहार प्रांत के पश्चिमी चंपारण जिले के ठकरहा थाना क्षेत्र के शेखपट्टी भुईधरवा हफीदुल्लाह अपनी पत्नी 27 वर्षीय नगमा खातून के साथ फाजिलनगर क्षेत्र के लछिया गांव में किराए के मकान में रहते हैं। नगमा हफीदुल्लाह की दूसरी पत्नी थी। पिछले दो दिनों से दोनों में विवाद चल रहा था। विवाद के बाद नगमा खातून घर छोड़कर कसया आ गई थीं। उनके पीछे-पीछे पति हफीदुल्लाह भी कसया पहुंच गए। सोमवार को सुबह ओवरब्रिज के पूर्वी छोर के पास नगमा खातून तेजी से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान गोरखपुर की ओर जा रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही नगमा की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। कसया एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि हादसे की वजह जानने के लिए पुलिस दुर्घटनास्थल के पास लगे सीसी टीवी की फुटेज खंगाल रही है।