{"_id":"685b05bdfdb66ae2b00f7bbc","slug":"woman-crushed-to-death-by-truck-husband-narrowly-escapes-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140250-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला को ट्रक ने कुचला मौत, बाल-बाल बचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला को ट्रक ने कुचला मौत, बाल-बाल बचा पति
Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 25 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामकोला। नगर के बलुआ चौराहा के समीप मंगलवार को दोपहर में पति के साथ बाइक से घर जा रही महिला सड़क पर गिर गई। बगल से गुजर रहा ट्रक का पहिया उसके शरीर पर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल महिला का प्राथमिक इलाज रामकोला सीएचसी पर हुआ।
यहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हाटा कोतवाली के देवराड़ पिपरा गांव की रहने वाली रीतिका देवी अपने पति के साथ बाइक से अपने घर जा रही थीं। अभी वह बलुआ चौराहा के समीप पहुंची थीं कि बाइक ट्रक से टकरा गया और रीतिका नीचे गिरीं तो ट्रक का पहिया चढ़ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने घायल महिला को सीएससी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के बाद रेफर कर दिया जो गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।