फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman crushed to death by tractor-trolley driver while changing song on mobile, dies

Kushinagar News: मोबाइल पर गाना बदल रहे ट्रैक्टर-ट्राॅला चालक ने महिला को कुचला, मौत

Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 06 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Woman crushed to death by tractor-trolley driver while changing song on mobile, dies
पकड़ियार बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिंगहा-रामकोला मार्ग पर बुधवार करीब सुबह आठ बजे स्कूटी से बच्चों की दवा कराने जा रही महिला को ट्रैक्टर-ट्राॅला ने कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, साथ जा रहे बच्चे छिटककर दूर गिरने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में रांग साइड से चल रहा था। मोबाइल से गाना लगाते हुए गाड़ी चलाने से हादसा हुआ। महिला ट्राॅले के बीच में फंसी रही और करीब 10 मीटर तक घसीटती रही।
विज्ञापन

नेबुआ-नौरंगिया गांव के बाजार टोला निवासी सुरेंद्र चौधरी की पत्नी शोभा देवी (35) बुधवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूटी से अपने दो अबोध बच्चों सागर (8) व शान्हवी (3) को साथ लेकर रामकोला दवा कराने जा रही थी। रामकोला-सिंगहा मार्ग पर तहसीलदार शाही महाविद्यालय के पास पहुंची थी कि गन्ना गिराकर लौट रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅले ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी पर सवार दोनों बच्चे छिटककर दूर गिर गए, जबकि शोभा देवी ट्राॅले में फंस गई। ट्राला उसे करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा। लोग चिल्लाने लगे तो चालक ने ट्राॅला बैक कर दिया। इससे ट्राले में फंसी महिला के सिर पर ट्राॅले का अगला पहिया चढ़ गया। चालक ने फिर ट्रॉला आगे बढ़ा दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पति दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed