{"_id":"679fb822231b305da2085817","slug":"woman-crushed-by-four-wheeler-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-131382-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: महिला को चार पहिया वाहन ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: महिला को चार पहिया वाहन ने रौंदा, मौत
Sun, 02 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली के ढाढ़ा में रविवार को सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। 35 वर्षीय महिला रविवार को सड़क पार कर रही थी।
तभी गोरखपुर से कसया की तरफ आ रहा अज्ञात वाहन रौंदते हुए फरार हो गया। इस दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाटा कोतवाली के ढाढ़ा के रहने वाले कृष्णा सिंह की 35 वर्षीय पत्नी फूलमती गांव के पास हाईवे पार कर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार आ रहे चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की मदद से सीएचसी हाटा पर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे निधि (6), आकाश (8) हैं। वहीं पति कृष्णा सिंह मजदूरी करते हैं। एसआई वीरेंद्र यादव ने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।