फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman body found hanging in her home murder alleged

Kushinagar News: घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Woman body found hanging in her home murder alleged
खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के गोपाल टोला की घटना
विज्ञापन

खड्डा। खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के गोपाल टोला में बुधवार शाम सरिता (35) का शव उसके घर में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। महिला के पिता ब्रह्मा यादव ने बेटी के पटीदारों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज जिले के सबया गांव निवासी सरिता की शादी वर्ष 2014 में रामकृपाल यादव से हुई थी। दंपती के एक बेटा और दो बेटियां हैं। पति रामकृपाल करीब दो माह पहले रोजी-रोटी कमाने राजस्थान गए थे। वह बुधवार को ही घर लौटे थे। शाम को रामकृपाल साइकिल से सब्जी लेने बाजार गए थे। इसी दौरान घर में मौजूद छोटी बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। दो लोगों ने सरिता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कुछ देर बाद पति घर लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


सरिता के पिता ब्रह्मा यादव ने बेटी के पटीदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। ब्रह्मा यादव का आरोप है कि सरिता के साथ मारपीट भी की जाती थी। इस संबंध में पहले पंचायत तथा पुलिस से शिकायत की गई थी। पति रामकृपाल ने बताया कि वह सब्जी लेने गए थे और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष खड्डा महेश कुमार चौबे ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला की मौत आत्महत्या है या हत्या, यह अभी रहस्य बना हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed