फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The wrestlers tried out their moves; Akash pinned Guddu.

Kushinagar News: चकरोड पर मिला ईंट-भट्ठा मजदूर का शव

Thu, 22 Oct 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
The wrestlers tried out their moves; Akash pinned Guddu.
-अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोहनपुर के ईंट-भट्ठे पर काम करता था मजदूर
विज्ञापन


-मौत के कारणों की पुष्टि नहीं, विसरा प्रिजर्व किया गया, शराब पीने से मौत की आशंका
सुकरौली। अहिरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में मंगलवार को एक मजदूर का शव मिला। यह शव ईंट-भट्ठे से कुछ दूरी पर चकरोड पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है। पुलिस ने शराब पीने से मौत की आशंका जताई है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी मृतक के परिजन को भी दे दी गई है। मृतक की पहचान भुअर पासवान (50) के रूप में हुई है। वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कारीतीन गांव का निवासी था। भुअर पासवान मोहनपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को भट्ठे के मालिक अकरम अली ने पीआरबी के माध्यम से पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक मजदूर का शव भट्ठे से थोड़ी दूरी पर पड़ा है। मजदूर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मजदूर शराब का अधिक सेवन करता था। शराब पीने से मौत होने की आशंका है लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद असली वजह मौत का पता चलेगा। परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed