फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Elderly person injured in road accident dies during treatment

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Thu, 22 Oct 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly person injured in road accident dies during treatment
अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। यह घटना बरडीहा सतहत्था बाबा के स्थान के पास दोपहर करीब दो बजे हुई। बाइक सवार ने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन

पडरौना निवासी महेंद्र प्रताप मल्ल (68) अपने निजी आवास, गोरखपुर जिले के थाना शाहपुर के मोहल्ला चंद्रगुप्त नगर बशारतपुर से बाइक से अपने घर पडरौना लौट रहे थे। जब वे अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा सतहत्था बाबा के स्थान के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक ऑटो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे से बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

पिकअप गाड़ी ने बाइक सहित महेंद्र प्रताप मल्ल को कुछ दूर तक घसीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर बरडीहा पिकेट पर मौजूद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल के परिजन को सूचित किया और उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच भेजा। घायल महेंद्र प्रताप मल्ल के पुत्र, डॉक्टर आशीष मल्ल, भी मौके पर पहुंचे और अपने पिता के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच चले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपराइच में इलाज के दौरान महेंद्र प्रताप मल्ल की मौत हो गई। इस संबंध में अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed