{"_id":"6af765eb59b1400088051978","slug":"woman-and-daughter-assaulted-for-opposing-land-encroachment-fir-registered-against-eight-people-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172254-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला और बेटी से मारपीट, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन पर कब्जे के विरोध में महिला और बेटी से मारपीट, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
पटहेरवा। रकबा राजा गांव निवासी वकील यादव की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
वकील यादव के अनुसार, वह तीन भाई हैं और वर्ष 1990 में उनके बीच संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। आरोप है कि पांच नवंबर 2026 की सुबह मुंशी यादव और जयप्रकाश यादव समेत कई लोग उनकी सहन की भूमि पर पहुंचकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की।
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी घर में भी घुस गए और उनकी पत्नी व बेटी के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे वकील यादव को भी पीटा गया और धमकी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुंशी यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश, अमरेश, शैलेश समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
इस संबंध में एसओ अरुण सिंह ने बताया कि मामले में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।