{"_id":"694455fb368eb0c66301cc94","slug":"woman-accused-of-kidnapping-fir-filed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150994-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती को अगवा करने का आरोप, प्राथमिकी
Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। क्षेत्र के एक गांव में खेत देखने गई 19 वर्षीय युवती को जबरन बाइक से उठा ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां ने गांव के तीन युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
युवती की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 15 दिसंबर की शाम उसकी बेटी घर के बगल में स्थित खेत देखने गई थी। उसी दौरान गांव का ही दुर्गेश अपने दो साथियों पंकज और गोलू के साथ मौके पर पहुंचा और युवती को जबरन बाइक पर बैठाकर फरार हो गया।
आरोप है कि पंकज और गोलू दूसरी बाइक से चलते हुए सहयोग करते रहे। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दुर्गेश ही युवती को अपने साथ लेकर फरार हुआ है। इस आधार पर पुलिस ने दुर्गेश, पंकज और गोलू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि युवती को ढूंढने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।