फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Woman accused of fatal attack, case registered against four

Kushinagar News: महिला ने जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप, चार पर केस दर्ज

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Woman accused of fatal attack, case registered against four
तरयासुजान। थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार के बिन टोली निवासी एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार बिन टोली निवासी बिंदा देवी ने थानाध्यक्ष तरयासुजान को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि बीते दिन बुधवार की शाम चार बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। उसी समय गांव के ही रामअशीष, लालमती, सरोज एवं गायत्री ने लाठी तथा धारदार हथियार से महिला और उसकी बेटियों को मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। महिला ने बताया कि इस संबंध में दो बार थाने पर प्रार्थना पत्र दे चुकी है, लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि विपक्षी लोगों से दो बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन


इस संबंध में सीओ तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed