फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   With vailid papers there is no action for sand carrieing:DM

वैध कागजात के साथ बालू परिवहन पर रोक नहीं:डीएम

Thu, 01 Jun 2017 11:43 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 01 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
With vailid papers there is no action for sand carrieing:DM
डीएम का न‌िरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

खड्डा। डीएम व एसपी ने बृहस्पतिवार को छितौनी-बगहा रेल सह सड़क पुल सहित बिहार सीमा से सटे इलाकों का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने बाढ़ आने पर लोगों के रुकने की व्यवस्था के अलावा बालू खनन के मामलों की भी जानकारी ली। डीएम ने बिहार से वैध कागजात के आधार पर बालू लेकर आने वालों पर किसी प्रकार का रोक नहीं होने की बात कही।

विज्ञापन

डीएम आंद्रा वामसी और एसपी यमुना प्रसाद गंडक नदी पर बने छितौनी बगहा रेल पुल पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने पुल से गंडक नदी देखी। इसके बाद सालिकपुर व महदेवा गांव होते हुए एनएच 28 बी पर यूपी-बिहार सीमा तक पहुंचे। वहां सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के बाद दोनों अफसर छितौनी बाजार स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने यूपी से सटे प्रांत बिहार के श्रीपतनगर व अन्य जगहों से होने वाले बालू खनन की जानकारी ली। यहां मौजूद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डीएम ने कहा कि बिहार में बालू खनन पर रोक नहीं है और वहां से वैध कागजात के साथ बालू लेकर आने पर भी कोई मनाही नहीं है। बशर्ते बालू ढुलाई करने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन इसी कार्य के लिए होना चाहिए। बालू लदी ये गाड़ियां फार्म 11 व फार्म 13 के साथ कुशीनगर में आ सकती हैं। डीएम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के चलते जिले में बालू खनन के लिए एनओसी नहीं मिल पा रही है। इस दौरान सीओ खड्डा आरबी सिंह, एसओ अजय सिंह, एसआई सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed