{"_id":"66205cb32a9435e4c40d8414","slug":"wishes-were-made-by-worshiping-goddess-siddhidatri-the-ninth-form-of-the-goddess-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115593-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: देवी के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगीं मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: देवी के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा कर मांगीं मन्नतें
Thu, 18 Apr 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को देवी के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन किया। हवन और भंडारे का आयोजन किया। गया। देवी मंदिरों में मेले का आयोजन हुआ। खन्हवार मंदिर, जल्पा देवी मंदिर, धर्मसमधा मंदिर, खिरकिया मंदिर, लखरांव मंदिर, बुढ़िया माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, हठी माता मंदिर, चेड़ा देवी मंदिर, सिंहासनी देवी मंदिर, दुबौली माता मंदिर, मैनपुर कोट, कुलकुला स्थान सहित सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। शहर के लखराव मंदिर से निकली शोभायात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया। जगह-जगह डोल में स्थापित शायरी माता का लोगों ने पूजन अर्चन किया। राधा-कृष्ण और शंकर पार्वती की कालाकारों ने झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा कर मां दुर्गा के चरणों में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सभी मंदिर भक्तिगीतों से गूंजते रहे। पडरौना के बलुचहां स्थित लखरांव मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। वैसे तो सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, लेकिन दोपहर बाद जैसे ही मां सायरी का डोल मंदिर के पास पहुंचा, आरती उतारने और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिला श्रद्धालु मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए मंदिर परिसर में कड़ाही चढ़ा रही थीं। वहां दिन भर मेला लगा रहा। दोपहर बाद मां सायरी का डोल नगर के भ्रमण किया। इस दौरान नगर के बलोचहां मोड़, रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाल रोड, धर्मशाला रोड, साहबगंज, नौकाटोला समेत विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मां की पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसी तरह खिरकिया के प्राचीन दुर्गा मंदिर में भजन-कीर्तन होता रहा। यहां भी दूर-दूर से श्रद्धालु पूजा के लिए आए थे। मंदिर में एक तरफ कड़ाही चढ़ाई जा रही थी तो एक तरफ पूजा करने में भक्त मगभन थे। मां दुर्गा के मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित मां काली के स्थान के पास कुछ लोग प्रेतबाधा भी दूर कराने पहुंचे थे। पडरौना के बुढ़िया माता मंदिर, दुर्गा मंदिर, अंबे मंदिर, हट्ठी माता मंदिर, गायत्री माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
मथौली प्रतिनिधि के अनुसार मोतीचक क्षेत्र के चेड़ा देवी मंदिर और सिंहासनी देवी मंदिर भी चैत्र नवरात्र पर मेला लगा रहा। दूरदराज गांवों के श्रद्धालुओं ने भी मेले का आनंद लिया।
विज्ञापन
कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार प्राचीन खन्हवार मंदिर में भी दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पहुंच गए थे। वहां दिनभर मेला लगा रहा। पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले में अपनी जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। मन्नतों के अनुरूप महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाई तथा भजन कीर्तन भी कराया। मंदिर के पुजारी मुन्ना पांडेय ने बताया कि मां दुर्गा के दरबार से कोई भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। मेला स्थलों पर बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, खिलौने, चाट-पकौड़े, मिठाइयों और अन्य वस्तुओं की दुकानें लगी रहीं।
रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा के धर्मसमधा देवी मंदिर परिसर में बुधवार नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने मां का दर्शन किया। नवरात्र व्रत रखने वाले श्रद्धालु मंदिर परिसर में बने यज्ञ कुंड में हवन पूजन किया। मंदिर परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। लोगों की सुरक्षा के लिए रामकोला एसएचओ विनय कुमार सिंह थाने के अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मंदिर परिसर में जमे रहे।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार रामनवमी के मौके पर बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न देव स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। इस दिन क्षेत्र के करतहा स्थान, घोरठ देवी स्थान, पकुआ माई स्थान, डीह बाबा स्थान आदि स्थानों पर बुधवार मेला लगा।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन बुधवार को सेवरही क्षेत्र के दुर्गा मंदिरों में दुर्गा के नौवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन किया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में ही प्रसाद तैयार कर कड़ाही चढ़ाया। क्षेत्र के गढ़ भवानी मंदिर दवनहा, वेलवा माता मंदिर आजाद नगर, बसईदेवी भवानी मंदिर जगदीश पुर, छतुवनिया माता मंदिर अवदान टोला, सोना भवानी मंदिर ठकरहा, मिल गेट भवानी मंदिर मालवीय नगर, अघ्टभुजी माता मंदिर व्रह्मपुर आदि देवी मंदिरों में मेला लगा, जहां आए लोगों ने मां दुर्गा की पूजन के बाद मेला का आनंद लिया।
--
पूजन-अर्चन में शामिल हुए लोग, श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण
पडरौना। शहर के सुभाष चौक पर रामनवमी के अवसर पर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व पूजन-अर्चन कर लोगों ने मां दुर्गा की आराधना की। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।
समाजसेवी डॉ. कमलेश कुमार वर्मा व डॉ. पल्लवी सिंह की ओर से रामनवमी के अवसर पर सुभाष चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दोपहर दो बजे से पूजन-अर्चन के बाद भंडारे में प्रसाद का वितरण शुरू किया गया, जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू, खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, संतोष जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, मनीष जायसवाल बुलबुल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. जीपी राय, आईके मद्धेशिया, डॉ. घनश्याम वर्मा, राकेश यादव, गोरख यादव, गोविंद पटेल आदि मौजूद रहे।