{"_id":"680fd3b10eac29e78d012bac","slug":"wires-and-poles-were-broken-in-the-storm-power-supply-to-400-villages-including-the-city-was-disrupted-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-136449-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आंधी में टूटे तार और पोल, शहर समेत 400 गांवों की ठप रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आंधी में टूटे तार और पोल, शहर समेत 400 गांवों की ठप रही आपूर्ति
Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
गंडक नहर के किनारे गिरे बिजली के तार को जोड़ते कर्मी। संवाद
पडरौना। तेज आंधी और बारिश से तार व पोल टूटने के कारण पडरौना शहर समेत करीब 400 गांवों की बिजली सप्लाई रविवार को रात भर ठप रही। पेट्रोलिंग के बाद आधी रात आधे शहर की आपूर्ति बहाल हुई। तार पर पेड़ गिरने से टाउन-दो और परसौनी कला फीडर बंद रहने से आधे शहर में 24 घंटे बिजली नहीं आई। कुछ जगहों पर सोमवार शाम तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। इससे लोग जहां रात अंधेरे में गुजारे वहीं मोटर नहीं चलने से पानी को तरस गए। इंवर्टर तक जवाब दे दिए। मोबाइल चार्ज नहीं हो पाने से अपनों से बात करना मुश्किल हो गया। लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो गई।
रविवार को शाम करीब 6:30 बजे आई तेज आंधी व बारिश के कारण विद्युत वितरण उपकेंद्र पडरौना को कसया से आने वाली 33केवी मेन लाइन की सप्लाई ठप हो गई। इससे शहर समेत करीब 200 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। पेट्रोलिंग के बाद मेन लाइन की सप्लाई आधी रात बहाल कर दी गई। लेकिन गंडक नहर के किनारे जर्जर पुराना पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से परसौनी कला और टाउन-दो की बिजली सप्लाई ठप रही। पडरौना टाउन-2 फीडर की सप्लाई ठप होने से जगदीशपुरम काॅलोनी, बेलवा चुंगी, रेलवे स्टेशन, कटरवार रोड, लेनिया पट्टी व परसौनी कला फीडर की सप्लाई ठप होने से मुन्ना कॉलोनी, गंडक कॉलोनी, वीर अब्दुल हमीद नगर, परसौनी कला आदि की बिजली सप्लाई करीब 24 घंटे गुल रही। पेट्रोलिंग के बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद सोमवार शाम करीब 4:30 बजे सप्लाई बहाल की गई। वहीं, विद्युत वितरण उपकेंद्र रविंद्र नगर को कसया से आने वाली 33केवी मेन लाइन पर दो जगहों पर पेड़ गिर जाने से 6:35 बजे से 12:40 बजे तक मेन लाइन की सप्लाई ठप रही।