फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winners of district level wrestling competition were awarded

Kushinagar News: जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत किए गए

Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Winners of district level wrestling competition were awarded
दंगल में सम्मानित हुए पहलवान व साथ आयोजक।स्रोत-सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरैना। गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज की तरफ से आर्य समाज व्यायामशाला में माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अब विजेता पहलवान मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ कुश्ती संघ के अध्यक्ष पवन उपाध्याय, शिवम उपाध्याय, प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव ने प्रतिभागियों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। सबसे पहले सब जूनियर बालक 14 वर्षीय की कुश्ती हुई। इसमें 48 किलो भार वर्ग में मोहम्मद सुहैल, 62 किलो भार वर्ग में अभय गोविंद राव विजेता घोषित हुए।
विज्ञापन

वहीं सब जूनियर बालिका वर्ग में 30 किलो भार वर्ग में रुख्सार खातून, 33 किलो भार वर्ग में श्वेता और 46 किलो भार वर्ग में सिद्धि मल्ल विजयी रहीं। 17 वर्षीय सीनियर बालक वर्ग में 48 किलो भार वर्ग में रोशन पटेल, 51 किलो भार वर्ग में गोलू, 55 किलो भार वर्ग में पवन, 71 किलो भार वर्ग में अमर यादव, 80 किलो भार वर्ग में रितेश यादव, 92 किलो भार वर्ग में सम्राट सिंह विजेता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 17 वर्षीय बालिका वर्ग की 49 किलो भार वर्ग में आंचल और 19 वर्षीय बालक वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में दिवाकर यादव व 92 किलो भार वर्ग में विश्वनाथ शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पटखनी देकर विजेता घोषित हुए।

अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कुश्ती का संचालन कॉलेज के शारीरिक शिक्षक अजय कुमार और क्रीड़ा सचिव अनंत कीर्ति शिखर ने निर्णायक रहे। इस दौरान सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक चौहान, शैलेष मिश्र, शिवानंद गौतम, वीरेंद्र पटेल, नवनीत लाल, दिनेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed