{"_id":"58dbfc814f1c1b841663dabe","slug":"will-take-strong-action-on-arbitrary-ration-distributio","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन वितरण में मनमानी पर होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन वितरण में मनमानी पर होगी सख्त कार्रवाई
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
राशन वितरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज। एसडीएम ने ब्लाक सभागार में तहसील क्षेत्र के कोटेदारों के साथ बैठक कर राशन वितरण की व्यवस्था ठीक रखने पर चर्चा की। उन्होंने कोटेदारों को शासन स्तर से निर्धारित तिथियों एवं मानक के अनुसार ही राशन वितरित करने का निर्देश दिया।
एसडीएम अरुण कुमार ने कहा कि अगर किसी गांव में किसी व्यक्ति की अनाज की किल्लत के चलते भूख से मौत का मामला सामने आता है, तो ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई होगी। इसके लिए जरूरी है कि कोटेदार अपने गांव में यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्रों को शासन से तय मानक के अनुरूप राशन वितरित किया जा रहा है। राशन वितरण की निगरानी के लिए सतर्कता टीम भी गठित होगी। कोटेदार दुकान के नोटिस बोर्ड पर टोल फ्री नंबर व अधिकारियों के नंबर के साथ ही स्टाक की मात्रा व वितरण तिथि अवश्य अंकित करें। पूर्ति निरीक्षक प्रवीण गुप्ता ने कहा कोटेदार विपणन कार्यालय से खाद्यान्न तौल कराकर ही ले जाएं और मानक के अनुसार पात्र गृहस्थी व अंत्योदय कार्ड पर राशन वितरित करें। दिक्कत आने पर जानकारी दें। जांच के दौरान गड़बड़ी सामने आने पर कठोर कार्रवाई होगी।बैठक में पूर्ति निरीक्षक मोतीचक धीरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद यादव, प्रमोद सराफ, विजय कुमार, त्रिभुवन यादव, रामकृपाल, महेश, रामनाथ यादव, प्रेमचंद, गोविंद प्रसाद आदि मौजूद थे।