फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Will pay the dues by selling Basti sugar mill

Kushinagar News: बस्ती चीनी मिल बेचकर करेंगे बकाये का भुगतान

Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Will pay the dues by selling Basti sugar mill
वाल्टगंज व रुधौली चीनी मिल पर करीब 108 करोड़ रुपये का है बकाया
विज्ञापन


बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने बस्ती चीनी मिल बेचकर रुधौली और वाल्टरगंज चीनी मिल के गन्ना किसानों व कर्मियों को बकाये के भुगतान का आश्वासन दिया है। डीएम ने बताया कि रुधौली व वाल्टरगंज चीनी मिल पर करीब 108 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान की मांग किसान व मिल कर्मी लंबे समय से कर रहे हैं।
रुधौली चीनी मिल पर 54 करोड़ और वाल्टरगंज चीनी मिल पर 42 करोड़ रुपये किसानों का गन्ना मूल्य का बकाया है। 12 करोड़ रुपये मिल कर्मियों का बकाया है। डीएम ने बताया कि बस्ती चीनी मिल की नीलामी से 35 करोड़ रुपये अगले महीने तक मिल जाएंगे। इससे रुधौली चीनी मिल से किसानों का बकाया भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा बस्ती चीनी मिल की नीलामी से अगले तीन माह में जो रुपये आएंगे उससे वाल्टरगंज चीनी मिल के बकाये का भुगतान किया जाएगा। कहा कि किसान व मिल कर्मी परेशान न हों, उनका समस्त बकाया भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed