फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   wife uncosses after husbend beaten

दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को बेरहमी से पीटा

Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
wife uncosses after husbend beaten
पति के पिटाई से बेहोश हुई अमीना । - फोटो : KUSHINAGAR
दूसरी शादी का विरोध पड़ा भारी, पत्नी को बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में अस्पताल मेें भर्ती, गुस्साए गांव वालोें ने आरोपी के चाचा को पीटा
पति समेत तीन हिरासत मेें, मौके पर पहुंची पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
दुदही। विशनुपुरा क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव में पति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे पीटा जाने लगा। पूरे प्रकरण में सोमवार को गांव में हो रही पंचायत के बीच में ही पहली पत्नी को बेहरमी से पीटा गया। इससे महिला बेहोश हो गई। गुस्साए लोगों ने मारने के लिए पति को दौड़ा लिया, वह भाग तो निकला। गुस्साए लोगों ने वहां मौजूद चाचा की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के खिलाफ भी ग्रामीणों ने नारेबाजी की। वहीं महिला का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था।

विशुनपुरा क्षेत्र के बैकुंठपुर कोठी गांव के लोगों ने बताया कि सदीक(30) का निकाह 10 वर्ष पहले अमीना के साथ हुआ था। जिससे छह वर्षीय बेटा दिलशाद है। आरोप है कि करीब एक वर्षसे अमीना को प्रताड़ित किया जाने लगा। वहीं सदीक ने 10 जून को दूसरा निकाह कर लिया। अमीना ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गई। आमीना 20 दिन के अंदर पुलिस को तीन बार तहरीर देकर करवाई करने की मांग की,लेकिन पुलिस मौन रही। सोमवार सुबह करीब दस बजे पंचायत में पति फिर अमीना की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अमीना को पहले सीएचसी दुदही भेजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसओ नीरज शाही ने बताया कि सदीक ने दूसरी शादी कर ली है। उसकी को लेकर पंचायत हो रही थी। जिसमें पति ने पहली पत्नी की पिटाई कर दी। इस मामले में पति ,जेठ और सास को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलेगी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed