{"_id":"64666fa03d98896a0c03968c","slug":"wife-stopped-husband-fourth-marriage-kushinagar-news-c-7-1-172223-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौथा शादी करने जा रहा था पति, तीसरी पत्नी ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौथा शादी करने जा रहा था पति, तीसरी पत्नी ने किया हंगामा
Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 19 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
हनुमानगंज थाना क्षेत्र रामपुर जंगल गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल में एक व्यक्ति चौथी शादी करने की तैयारी में था। इसकी जानकारी होते ही तीसरी पत्नी घर पहुंचकर हंगामा करने लगी। उस महिला को घर से बाहर खदेड़ दिया गया तो उसने स्थानीय पुलिस सहित एसपी को शिकायत पत्र देकर शादी रोकवाने के साथ मनबढ़ पति पर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि रविंद्रनगर धूस थाना के मटिहनिया गांव निवासी धुमन प्रसाद गुप्ता की पुत्री रेखा की शादी धोखे से एक व्यक्ति ने हनुमानगंज थाना के रामपुर जंगल निवासी शंभू गुप्ता से नौ सितंबर 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से करा दी। जब रेखा अपने पति के घर आई तो उसे पता चला कि उसके पति की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। उसे वे लोग मारते-पीटते थे। इस वजह से घर छोड़कर चली गई। फिर पति ने दूसरी शादी की। उसकी दो वर्ष पहले मौत हो गई। यह सब बगैर बताए पीड़िता से शादी की। जब वह साथ रहने लगी तो उसने कहा कि अपने पिता से दहेज मांगो। नहीं तो ठीक नहीं होगा।
जब उसने बात नहीं मानी तो पति ने घर में रखी बंदूक के कुंदे से पिटाई कर दी। 15 अप्रैल को पहली पत्नी के पुत्र मनु ने बंदूक से गोली मारने की कोशिश की। यह बात जब पति से बताई तो उसने धोखा देते हुए अपनी बातों में फंसाकर मायके पहुंचा दिया। जब रेखा ने पति के पास फोन कर कहा कि आकर ले चलिए तो पति ने कहा कि अब तुमको नहीं लाऊंगा। तुम दहेज लेकर आओगी, तभी लेकर आऊंगा।
विज्ञापन
इसी बीच पता चला कि 18 मई को महराजगंज में एक लड़की से चौथी शादी करने जा रहे हैं। पीड़ित रेखा बुधवार को घर पहुंचकर हंगामा करने लगी तो पति व पहली पत्नी के बेटे ने गाली देते हुए घर से भगा दिया। पीड़ित रेखा ने स्थानीय पुलिस सहित एसपी और सीओ को शिकायत पत्र सौंपकर पति की शादी रोकवाने और उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में पीड़िता ने खड्डा विधायक से भी शिकायत की है। विधायक विवेकानंद पांडेय ने हनुमानगंज थाने पर फोन करके जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। शादी रोकवा दी गई है।