{"_id":"612679dd8ebc3e79d53b2def","slug":"wife-attacked-with-a-sharp-weapon-kushinagar-news-gkp4067383200","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशुनपुरा थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी पर किया धारदार हथियार से प्रहार
भाग रहे पति को पकड़कर ग्रामीणों ने रस्सी में बांधा
दुदही सीएचसी में भर्ती कराई गई घायल महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव के पिपरा जुबा टोले में मौसी के घर आए दंपती में बुधवार की शाम को कहा-सुनी हो गई। नाराज पति ने पत्नी के गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया। इसके बाद पति ने भागने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने पकड़ कर रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल महिला को दुदही सीएचसी में भर्ती कराई। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के कठकुइयां निवासी अमरेंद्र (35) मंगलवार को विशुनपुरा थानाक्षेत्र के बांसगांव के पिपरा जुबा टोला निवासी बंधु प्रसाद के घर पत्नी को लेकर आया था। वहां उसकी मौसी हैं। उसकी पत्नी गुड़िया (30) के साथ दो बेटियां भी आई हैं। बंधु के परिवार वाले बुधवार को खेत गए थे। घर में छोटे बच्चे थे। घर में अमरेंद्र पत्नी गुड़िया से बात कर रहा था। कहा जा रहा है कि बातचीत के दौरान उनमें झगड़ा हो गया। इसके बाद वहीं बगल में रखा दाब (धारदार हथियार) से पति ने पत्नी के गर्दन और चेहरे पर प्रहार कर दिया। इससे पत्नी की गर्दन का काफी हिस्सा कट गया। वह घायल होकर गिर पड़ी। बच्चों के चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे। यह देखकर पति भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांध दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ अनिल उपाध्यक्ष ने घायल गुड़िया को एंबुलेंस से दुदही सीएचसी भेजवाया। वहां गुड़िया की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसओ ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात की लेकर विवाद हो गया था। पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया है।