{"_id":"687d43fab0ca434cb1098c70","slug":"wife-accused-of-killing-her-husband-sent-to-jail-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141961-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पति के हत्यारोपी पत्नी को भिजवाया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पति के हत्यारोपी पत्नी को भिजवाया जेल
Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के जंगल बकुलहा में पति की जान लेने वाली पत्नी को पुलिस ने रविवार की शाम को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में महिला को जेल भेज दिया गया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से पति की मौत की पुष्टि हुई है। पिता के मौत और मां के जेल जाने के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों के घर बच्चों को रखा गया है।
शहर के जंगल बकुलहां में पति लालचंद्र (36) आर्थिक तंगी के कारण पत्नी का गहना बंधक रखकर सब्जी की खरीदारी करने में लगाता था और रुपये होने पर बंधक रखे गए गहना को छुड़ा देता था। कुछ दिन पूर्व पत्नी का गहना पति ने बंधक रख दिया था। इसको लेकर पत्नी से अक्सर विवाद होता था। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे लालचंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा। इसको लेकर पत्नी से विवाद होने लगा। पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया, जिससे पति की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की देर शाम लालचंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।