फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Widening of Hata-Deoria Road Begins with Foundation Stone Laying

Kushinagar News: शिलान्यास के साथ हाटा-देवरिया मार्ग का चौड़ीकरण शुरू

Sat, 14 Mar 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 14 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Widening of Hata-Deoria Road Begins with Foundation Stone Laying
हाटा में देवरिया रोड के चौड़ीकरण शिलान्यास के कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद
हाटा। हाटा-देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शनिवार को सांसद और हाटा विधायक ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। इसके साथ ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो गया। चैनज 22.00 से 27.00 तक करीब पांच किलोमीटर लंबी टू-लेन सड़क के निर्माण पर 17.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस सड़क का निर्माण कार्य छह माह में पूरा किए जाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जाएगा। व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें ग्रामीण क्षेत्रों को शहरी सुविधाओं से जोड़ने का लगातार कार्य कर रही हैं। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। क्षेत्र में लगातार सड़क, बिजली, पानी और अन्य विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाटा-देवरिया मार्ग के चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से देवरिया-हाटा मार्ग के चैनज 22.00 से 27.00 तक लगभग पांच किलोमीटर लंबाई में सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाएगा। यह सड़क दो लेन विद पेव्ड शोल्डर के रूप में विकसित की जाएगी। इस निर्माण कार्य पर करीब 17.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शिलान्यास कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता मुंशी सिंह ने की व संचालन जिलामंत्री बनानंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिलेश दास गुप्ता, रामबचन सिंह, ऋषि त्रिपाठी, डॉ. रविश सिंह, अवधेश सिंह, चंद्रपाल कन्नौजिया, रामप्रवेश कश्यप, ज्ञान विक्रम सिंह, सहायक अभियंता विनय कुमार सिंह, अवर अभियंता विनय तपस्या कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed