फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   White coat ceremony is an important occasion in the life of MBBS students: DM

सफेद कोट समारोह एमबीबीएस छात्रों के जीवन का अहम अवसर : डीएम

Tue, 29 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
White coat ceremony is an important occasion in the life of MBBS students: DM
पडरौना। स्वशासी मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक हरका में सोमवार को सफेद कोट समारोह का आयोजन किया गया। इसमें नव प्रवेशित एमबीबीएस के 100 छात्रों को सफेद कोट पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। समारोह का शुभारंभ डीएम विशाल भारद्वाज, एडीएम न्यायिक प्रेम कुमार राय, प्राचार्य डॉ. आरके शाही व सीएमएस डॉ. एचएस राय ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के लिए प्रवेश लिए नव प्रवेशित 100 छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नव प्रवेशित छात्रों के लिए यह बहुत ही ऐतिहासिक क्षण है। सफेद कोट समारोह एमबीबीएस के छात्रों के जीवन का अहम हिस्सा है। इस मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय शिक्षा हासिल करने के बाद आप जहां भी रहेंगे, वहां उस क्षेत्र की जनता से सम्मानपूर्वक व्यवहार करेंगे। उन्हे समान रूप से चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करेंगे। मरीजों की बातों को सहजता से सुनें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि शासन युवाओं को रोजगार, शिक्षा के अनेक अवसर प्रदान करने के लिए अनवरत प्रयास कर रही है। बीते कुछ सालों में कई जिलों में राजकीय मेडिकल कॉलेज खोले गए है, जहां चिकित्सा के क्षेत्र की शिक्षाएं, कोर्सेस की व्यवस्था की गई है ताकि छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए बाहर न जाना पड़े। आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी का है। चिकित्सा के क्षेत्र में नवीन तकनीक का प्रयोग कर सर्जरी और अन्य चिकित्सकीय व्यवस्था सहज और अत्याधुनिक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान समय ने एआई का अहम रोल है। मेडिकल फील्ड में मेडिकल की पढ़ाई के साथ-साथ टेक्नोलॉजी का भी अध्ययन कर अपडेट रहे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने कहा कि आज सफेद कोट समारोह के बाद छात्रों की नई यात्रा शुरू हो गई है। इस प्रथा का शुभारंभ 1993 से कोलंबिया यूनिवर्सिटी से हुआ था। नव प्रवेशित छात्र यह शपथ लें कि चिकित्सक की मर्यादा को हमेशा बनाए रखेंगे। जो भी रोगी या तीमारदार मिलने आएं, उनके साथ बिना भेदभाव के समान व्यवहार करें। किसी भी छात्र-छात्रा को कोई परेशान आती है तो वह अपने प्रोफेसर व वार्डन को अवश्य बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed