{"_id":"6af8c84e5c05f2bb970a433a","slug":"today-women-observing-the-fast-will-offer-arghya-libations-to-the-setting-sun-preparations-at-the-riverbanks-are-complete-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172294-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, घाटों पर तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, घाटों पर तैयारियां पूरी
विज्ञापन
- बाजार से गलियों तक छठ की रौनक, रोशनी से जगमग हुए घाट
- नदी, तालाब और पोखरों के किनारे सजे घाटों पर उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
पडरौना। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में उत्साह चरम पर है। शनिवार को बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी तो नदी, तालाब और पोखरों के किनारे बने घाट रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। जिले के 1474 घाटों पर रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना करेंगी।
छठ महापर्व को लेकर व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने शनिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कहीं घाटों की साफ-सफाई और सजावट की गई तो कहीं वेदी बनाकर पूजन की व्यवस्था की गई। घाटों पर रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक लाइटों से सजावट की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई स्थानों पर रास्तों को भी दुरुस्त किया गया है।
उधर, बाजारों में छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए सुबह से देर शाम तक भीड़ लगी रही। सूप, दउरा, नारियल, केला, गन्ना, सेब, संतरा, अदरक, हल्दी, मूली और अन्य मौसमी फलों की दुकानों पर खूब चहल-पहल रही। व्रती महिलाओं और उनके परिजनों ने पूजन सामग्री और प्रसाद के लिए जरूरी सामान की खरीदारी की। फलों और पूजन सामग्री से सजी दुकानों के कारण बाजारों में पर्व की रौनक दिखाई दी।
विज्ञापन
चार दिवसीय छठ महापर्व में श्रद्धालु पूरी निष्ठा और पवित्रता के साथ सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना करते हैं। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। इसी के साथ व्रती महिलाओं का 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा होगा। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच छठ के पारंपरिक गीतों और सूर्य उपासना से वातावरण भक्तिमय होगा।