{"_id":"68f736cf16ad74ade408261c","slug":"while-returning-from-gorakhpur-to-kushinagar-the-bolero-collided-with-a-tree-two-people-died-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कुशीनगर में चार पहिया गाड़ी पेड़ से टकराई, 2 की मौत- दो घायल; गोरखपुर से लौट रहे थे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुशीनगर में चार पहिया गाड़ी पेड़ से टकराई, 2 की मौत- दो घायल; गोरखपुर से लौट रहे थे वापस
Tue, 21 Oct 2025 01:01 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 21 Oct 2025 01:01 PM IST
सार
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव निवासी झगरु शर्मा, उमेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, और राहुल गौंड ने सोमवार देर शाम को चन्द्रिका शर्मा को इलाज कराने के लिए गोरखपुर लेकर गए, वहां एक हॉस्पिटल में चंद्रिका को भर्ती कराने के बाद चारों लोग बोलेरो से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थरुआडीह के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग अमीर रूप से घायल हो गए।गोरखपुर से एक मरीज को अस्पताल में भर्ती करा कर लौटते समय यह हादसा मंगलवार को भोर में हुआ।
विज्ञापन
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग गांव निवासी झगरु शर्मा, उमेश शर्मा, कृष्णा शर्मा, और राहुल गौंड ने सोमवार देर शाम को चन्द्रिका शर्मा को इलाज कराने के लिए गोरखपुर लेकर गए थे। वहां, एक हॉस्पिटल में चंद्रिका को भर्ती कराने के बाद चारों लोग बोलेरो से घर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
अभी वह थरुआडीह के समीप 3 बजे रात को पहुंचे थे कि धुंध से दिखाई नही दिया और अनियंत्रित बोलेरो एक पेड़ में जाकर टकरा गई। इसमें उमेश शर्मा (55) व झगरू शर्मा (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, कृष्णा शर्मा (18) और राहुल गौंड (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर एक निजी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्तियो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
वहीं, कृष्णा शर्मा (18) और राहुल गौंड (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोरखपुर एक निजी हॉस्पिटल में घायलों का इलाज चल रहा है। घायल व्यक्तियो की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।