फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wherever they met, the election discussion started

जहां मिले वहीं शुरू हो गई चुनावी चर्चा

Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Wherever they met, the election discussion started
मतदान के बाद चुनावी चर्चा करते लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
जहां मिले वहीं शुरू हो गई चुनावी चर्चा
विज्ञापन

कोई सीधी टक्कर तो कोई त्रिकोणीय होने का कर रहा दावा
पडरौना। जिले की सात विधानसभा सीटों के अंतर्गत आने वाले लोग बृहस्पतिवार को मतदान खत्म होने के बाद लोग एक-दूसरे से मिलकर हार-जीत की चर्चा करने लगे। शुक्रवार को भी जहां चार लोग एकत्र हुए, वहीं पर चुनावी चर्चा शुरू हो गई।
जिले की सातों विधानसभा सीटों का सिकंदर कौन होगा, इसे लेकर हर किसी के अपने-अपने तर्क हैं। कोई सपा-भाजपा में सीधी टक्कर बता रहा था, तो कोई त्रिकोणीय संघर्ष का दावा।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक से रामकोला मार्ग पर गोस्वामी इंटर कॉलेज के पास एक दल के कार्यकर्ता ने कहा कि गांव में सरकार की ओर से बांटा गया अनाज, नमक और तेल काफी काम कर रहा है, जिसके दम पर गरीब जनता ने भरपूर मतदान किया है। वहीं दूसरे दल के नेता ने कहा कि पशुओं से नष्ट हो रही फसल से लेकर डीजल, पेट्रोल व गैस की महंगाई तक भाजपा से अलग हुआ मतदाता सपा के पाले में आया है। इसे लेकर सपा उत्साहित है। कमोबेश ऐसी ही चर्चा अन्य विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भी बहस छिड़ गई है। कांग्रेस और बसपा के उम्मीदवारों के बारे में भी लोग अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed