{"_id":"6737c343420f980bed05f8e4","slug":"when-the-young-man-asked-for-toll-at-the-toll-plaza-he-took-out-his-pistol-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-126488-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टोल प्लाजा पर टोल मांगा तो युवक ने निकाल ली पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टोल प्लाजा पर टोल मांगा तो युवक ने निकाल ली पिस्टल
Sat, 16 Nov 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
हाटा। एनएच-28 पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर बुधवार की आधी रात टोल टैक्स मांगने पर कार सवार ने पिस्तौल निकाल ली और टोल कर्मचारियों को हड़काने लगा। इससे टोल प्लाजा पर दहशत फैल गई। टोल कर्मचारियों ने युवक को समझाकर पिस्टल अंदर रखवाई। युवक कार सहित चला गया। जबकि यह पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी में दर्ज हो गया था। दूसरे दिन टोल मैनेजर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बुधवार की आधी रात को कसया की ओर से गोरखपुर की तरफ जा रही कार मुजहना हेतिम टोल प्लाजा पर आई। फास्ट टैग नहीं होने से कर्मचारियों ने कर चालक से रसीद काटने की बात कही। उसमें बैठा युवक बगैर टोल टैक्स के ही कार निकालने का दबाव बनाने लगा। टोल कर्मचारियों ने जब गाड़ी छोड़ने से इन्कार किया तो युवक ने पिस्तौल निकाल ली और कर्मचारियों को धमकाने लगा। जिससे टोल प्लाजा पर अफरा तफरी मच गई। कुछ देर हंगामा करने के बाद युवक वहां से चला गया। सुबह टोल मैनेजर रवि सिंह ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामला संंज्ञान में है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।