फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   When the police arrived, the villagers came to know about Utkarsh's murder

Kushinagar News: पुलिस के आने पर ग्रामीणों को हुई उत्कर्ष की हत्या की जानकारी

Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 31 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
When the police arrived, the villagers came to know about Utkarsh's murder
नेताओं से वार्ता करते एसडीएम ऋषभ पुंडरी। स्रोत-सोशल मीडिया 
पडरौना। सेमरा हर्दों में घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर आरोपियों ने आबादी के बीच अंधेरे में बाहरी व्यक्ति बताकर उत्कर्ष की हत्या कर दी और गांव के लोग भ्रम में पड़े रह गए। उत्कर्ष की सांस थमने के बाद सच्चितानंद उर्फ लालधर खुद पुलिस को सूचना दिया।
विज्ञापन

उसे अंदाजा लग गया कि उत्कर्ष की हत्या की जानकारी होने पर गांव के लोगों का गुस्सा फूट जाएगा। पुलिस के आने पर उत्कर्ष की हत्या की बात कही। यह सुनकर गांव वाले सन्न रह गए, घटना को अंजाम देने के बाद करीब आधे घंटे तक उत्कर्ष के शव के पास किसी को नहीं जाने दिए। सुबह करीब 8 बजे मौके पर पहुंचे पडरौना सीओ से गांव वालों ने आरोपियों के मनबढ़ई की कहानी बताई। यह सुनकर बाकी लोग दंग रह गए। लालधर पुलिस का काफी करीबी है। क्षेत्र के लोगों का कोई भी काम पड़ता है तो थाने पर इसके माध्यम से आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन

पुलिस का करीबी होने की चर्चा गांव वालों में रही। उत्कर्ष सिंह उर्फ पाल साहब और आरोपी सच्चितानंद उर्फ लालधर का घर आमने सामने है। घर वालों के अनुसार शाम को उत्कर्ष गांव के चौराहे पर गए थे। जहां हाथापाई सच्चितानंद के भाईयों से हुई। वहां लोगों ने बीच बचाव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उत्कर्ष पैदल घर जा रहे थे, अभी अपने घर से करीब 100 मीटर दूर पहुंचे थे कि सड़क पर सच्चितानंद के भाईयों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया। सड़क से 10 मीटर दूर खेत में घटना को अंजाम दिया। सुबह गांव के लोगों ने बताया कि मारपीट हो रही थी तो लोग आए। पूछने पर आरोपियों ने बताया कि बाहरी है, कोई पास नहीं आएगा। इसके बाद लोग सड़क पर रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed