{"_id":"67f2dac8bf98a10ef50d9c1f","slug":"when-his-patients-decreased-he-stole-another-pathology-machine-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-135151-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अपने मरीज कम हुए तो दूसरे की पैथाेलॉजी की चुरा ली मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अपने मरीज कम हुए तो दूसरे की पैथाेलॉजी की चुरा ली मशीन
Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना/कसया। कसया कस्बे में तीन माह पूर्व एक पैथाेलॉजी में हुई चोरी का खुलासा हो गया है। रविवार को चोरी करने वाले पैथाेलॉजी संचालक को चोरी के उपकरण के साथ पुलिस ने दबोच लिया। इस कार्रवाई के बाद लोग दंग रह गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पैथाेलॉजी पर ग्राहक कम आ रहे थे, इसलिए उसने दूसरे की पैथाेलॉजी में चोरी किया था। कसया नगर के वार्ड नंबर 25 बेलवा दुर्गा राय निवासी अरविंद गुप्ता सपहा रोड पर पैथाेलॉजी चलाते थे। पांच जनवरी को इनके लैब का ताला तोड़कर चोरों ने इसमें रखी सीबीसी, एनालाइजर मशीन, प्रिंटर और मॉनिटर समेत करीब छह लाख का सामान चुरा लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। पुलिस के अनुसार पैथाेलॉजी में चोरी की घटना को अंजाम एक दूसरे पैथोलॉजी संचालक कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के फागुपुर विशुनपुरा गांव निवासी अभिलाष कुमार सिंह ने दिया था।
पूछताछ में उसने बताया कि उसके पैथोलॉजी पर ग्राहक कम आ रहे थे, इसलिए अरविंद के पैथाेलॉजी का सामान चुराया था। सामान चोरी होने के बाद अरविंद ने दिल्ली के जिस कंपनी से मशीन लिया था। उस कंपनी को सूचना दिया था, क्योंकि चोर सीबीसी मशीन में लगने वाले बेस्ट पाइप साइलेंसर, केबल काटकर उठा ले गए थे। यह सिर्फ मशीन के साथ ही मिलता है। आरोपी अभिलाष ने दिल्ली की उसी कंपनी में बेस्ट पाइप साइलेंसर के लिए फोन किया था। इसकी जानकारी कंपनी से अरविंद को दी गई। उसने पुलिस को बताया। पुलिस ने दिल्ली की कंपनी के वर्कर से संपर्क किया और जिस नंबर से फोन कर बेस्ट पाइप साइलेंसर की मांग की गई थी। वह मोबाइल नंबर लेकर संपर्क किया तो अभिलाष का नाम ट्रेस हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया तो सच्चाई उगल दिया और चोरी का उपकरण इसके पास से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बिना बेस्ट पाइप साइलेंसर लगाए मशीन नहीं चल सकती। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।