{"_id":"64ff6f067fa80e9189012387","slug":"when-he-did-not-get-a-front-seat-the-mla-got-angry-and-sat-at-the-back-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-4430-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार्यक्रम में नहीं मिली आगे की सीट तो विधायक हुए नाराज, अफसराें के पीछे बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार्यक्रम में नहीं मिली आगे की सीट तो विधायक हुए नाराज, अफसराें के पीछे बैठे
Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में सोमवार को हुए कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश में विलंब से पहुंचे खड्डा विधायक को आगे की सीट नहीं मिली तो वह नाराज हो गए। विधायक डीएम और एसपी के पीछे की सीट पर बैठ गए। उनके तमतमाए चेहरे पर कुछ अधिकारियों की नजर पड़ी तो मंच पर ही उन्हें मनाने में लग गए। काफी मनाने के बाद विधायक पीछे से उठकर आगे बैठे अधिकारियों के सोफे पर जाकर बैठे।
दरअसल, सोमवार को सुबह मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। इसमें सांसद, सभी विधायक और अफसरों को आमंत्रित किया गया था। डीएम और एसपी भी सम्मिलित हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले दीप प्रज्जवलित कर सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर स्थान ले लिए, लेकिन खड्डा के विधायक विवेकानंद पांडेय कार्यक्रम में थोड़ी देर से पहुंचे। अगली पंक्ति में अपने लिए बैठने की व्यवस्था न देख नाराज हो गए। वह अफसरों के पीछे की लाइन में जाकर बैठ गए। जब अधिकारियों की नजर विधायक पर पड़ी तो सभी उन्हें मनाने में जुट गए। उसके बाद सोफे पर बैठे डीएम उमेश मिश्रा और एसपी धवल जायसवाल के बीच जगह मिली।
00
विधायक बोले-
मुझे कार्यक्रम में पहुंचने में थोड़ी देर हो गई। तब तक आगे की सीट भर चुकी थी। जगह न होने के कारण मैं पीछे जाकर बैठ गया। यह देखकर बाद में अफसरों ने खुद ही जगह दी और मुझे आगे बैठाया। इसमें किसी की गलती नहीं थी। विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा
विज्ञापन
00
जब विधायक कार्यक्रम में पहुंचे तो वह प्रारंभ हो चुका था। आगे की सीट पर जगह न होने के कारण वह पीछे बैठे थे। बाद में जब पता चला तो उन्हें आगे की सीट पर बैठाया गया।उमेश मिश्रा, डीएम