{"_id":"69260303aeedcb123500802b","slug":"when-a-man-refused-to-smoke-he-was-beaten-up-by-miscreants-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149584-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सिगरेट पीने से मना किया तो मनबढ़ों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सिगरेट पीने से मना किया तो मनबढ़ों ने युवक को पीटा
Wed, 26 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। वह नशेड़ियों से परेशान है। कोचिंग के आसपास मनबढ़ युवक आकर सिगरेट पी रहे थे। इस पर युवती के भाई ने मना किया तो युवक नाराज हो गए और उसकी पिटाई करने लगे। बीच बचाव करने उसकी बहन और मां आई तो मनबढ़ों ने उनकी भी पिटाई किया। आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे समुदाय के युवक आए और एकजुट होकर घर में घुसकर भी अभद्रता की। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने पुलिस को दिए तहरीर में गांव के दूसरे समुदाय के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ युवक घर के पास शराब और सिगरेट पीने के साथ जुआ खेलते हैं।
आपस में बातचीत के दौरान शोर मचाते है। मेरी बहन गांव के स्कूली बच्चों को कोचिंग पढ़ाती है। इससे बच्चों को पढ़ाने में दिक्कत होती है। बहन के कहने पर मनबढ़ों से सिगरेट व शराब पीकर शोर मचाने से मना किया तो मनबढ़ पिटाई करने लगे। गांव के अब्दुल अंसारी, सद्दाम और साबिर पर अपने सहयोगियों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने और कपड़ा फाड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कोतवाल रामसहाय चौहान ने बताया कि मामला संज्ञान में है। सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।