{"_id":"5acfa2c04f1c1b483d8b4ce9","slug":"wheat-crop-of-seven-farmers-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात किसानों की गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात किसानों की गेहूं की फसल जली
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुबेरस्थान। थाना क्षेत्र के पिपरासी गांव के सरेह में दिन के करीब डेढ़ बजे चालू एचटी लाइन के तार पर बैठे चिड़ियों के जलकर गिरने से गेहूं की फसल में लग गई। इसके चलते सात किसानों की करीब सवा दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से आग बुझाई।
पिपरासी गांव निवासी किसान नूरमुहम्मद तथा कल्यान छापर गांव निवासी सुरेश चंद, शंकर पांडेय, केदार सिंह, मदन सिंह, लालता सिंह तथा महातम सिंह का खेत पिपरासी गांव के सरेह में है। इन सबके खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पककर तैयार थी। लेकिन मौसम खराब होने और गेहूं काटने वाली कंबाइन मशीन के अभाव में कटाई नही हो पाई थी। बृहस्पतिवार के दिन लगभग डेढ़ बजे ये सभी किसान अपने खेतों से कुछ दूरी पर गेहूं काट रहे कंबाइन मशीन को देखकर अपने खेतों की ओर निकले हुए थे।
इसी बीच सुरेश चंद के खेत के बीच से होकर गुजरी एचटी लाइन के तार पर कुछ चिड़ियां आकर बैठीं। तार पर चिड़ियों के बैठते ही शार्ट सर्किट के चलते उनके शरीर मे आग लग गई और वे जलते हुए सुरेश चंद के गेहूं की फसल पर गिर गईं। इससे उनके गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने बगल में स्थित नूरमुहम्मद, शंकर पांडेय, केदार सिंह, मदन सिंह, लालता सिंह, महातम सिंह आदि किसानों के गेहूं की फसलों को भी अपने लपेटे में ले लिया। सरेह में पहले से मौजूद किसानों ने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर सात किसानों की करीब सवा दो एकड़ गेहूं की फसलें जलकर नष्ट हो गई।