फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weeds reduce wheat yield by 35 percent

Kushinagar News: गेहूं की 35 प्रतिशत उपज कम कर देता है खर-पतवार

Tue, 26 Dec 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 26 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Weeds reduce wheat yield by 35 percent
कसया। खरपतवार समय से नियंत्रण न करने पर गेहूं की 30 से 35 प्रतिशत उपज कम हाे जाती है। खरपतवार ही उर्वरक का सर्वाधिक उपयोग करते हैं। खेत की नमी आदि का उपयोग कर खरपतवार गेहूं की उपज को कम कर देता है। किसान गेहूं बोने के 20 से 25 दिन पर पहली सिचाई करें। उसके बाद खरपतवारनाशी रसायनों का प्रयोग करें। यह जानकारी उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन


सहायक निदेशक ने गेहूं की वैज्ञानिक खेती तथा खरपतवारों के नुकसान विषय में गेहूं अनुसंधान संस्थान करनाल-हरियाणा के वैज्ञानिकों से जानकारी ली तथा शोध प्रक्षेत्र को देखा। कृषक अध्ययन यात्रा कार्यक्रम में गेहूं फसल को नुकसान पहुंचाने वाले प्रमुख खरपतवार बथुआ, गेहूँसा, हिरनखुरी, कृष्णनील, सेन्जी, तीनपत्तियां, चटरी-माटरी, अंकरा-अंकरी आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed