फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather will deteriorate, effect of cyclonic storm will be visible

Kushinagar News: बिगड़ेगा मौसम, चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर

Fri, 25 Oct 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 25 Oct 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Weather will deteriorate, effect of cyclonic storm will be visible
पडरौना। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव का असर जिले में दिखेगा। सागर द्वीप पर आए चक्रवाती तूफान की वजह से यहां भी तेज हवा चलने की आशंका है। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की तरफ से तापमान में भी गिरावट की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया की मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्राें में चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में दबाव का असर जिले में पड़ने की आशंका है। उन्होंने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने का अंदेशा है। सागर द्वीप पर 24 अक्तूबर की रात से 25 अक्तूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान आ सकता है। इस दौरान 100-110 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी, जो 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। इसके कारण कुशीनगर में तेज हवा चलने के साथ आसमान में बदल छाए रहने की आशंका है। उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी भी चल सकती है। जिले के अधिकतम तापमान में भी गिरावट होगी। पूर्वानुमान के मुताबिक 25 अक्तूबर को भी मौसम ऐसा ही रहेगा। उसके बाद 26, 27 और 28 अक्तूबर को मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश का फिलहाल अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed