फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Weather changes due to storms and rain; farmers delighted, power supply disrupted in several areas.

Kushinagar News: आंधी-पानी से बदला मौसम, किसानों के चेहरे खिले, कई जगह बिजली बाधित

Tue, 23 Jun 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Weather changes due to storms and rain; farmers delighted, power supply disrupted in several areas.
सुकरौली के उपासपुर में आंधी बारिश से बिजली का पोल टूटा।संवाद
सुकरौली। सोमवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। मौसम में इस बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे। यह बारिश खरीफ की फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है।
विज्ञापन

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर जाने से कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बारिश होने से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे धान की नर्सरी और अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
दूसरी ओर क्षेत्र के उपासपुर में पोल टूटकर गिर गया। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीम ने क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मरम्मत शुरू कर दी है।

सुकरौली के उपासपुर में आंधी बारिश से बिजली का पोल टूटा।संवाद

सुकरौली के उपासपुर में आंधी बारिश से बिजली का पोल टूटा।संवाद

सुकरौली के उपासपुर में आंधी बारिश से बिजली का पोल टूटा।संवाद

सुकरौली के उपासपुर में आंधी बारिश से बिजली का पोल टूटा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed