फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Wave of happiness in entire area on daughter's success

Kushinagar News: विवाहिता की मां और भाई को ससुराल वालों ने पीटा

Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 12 May 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Wave of happiness in entire area on daughter's success
तमकुहीराज। सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के मां-भाई उसके ससुराल बातचीत के लिए शुक्रवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव में गए थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी पिटाई कर दी। वे घायल हो गए। शनिवार को पीड़ित उपचार के लिए सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। पीड़ित पक्ष की ओर से तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

सेवरही थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी महेंद्र गोंड के बेटी की शादी करीब दस वर्ष पूर्व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बरवा राजापाकड़ में हुई है। विवाह के कुछ दिनों बाद अतिरिक्त दहेज़ की मांग लेकर विवाहिता से मारपीट की जाने लगी। लेकिन विवाहिता ने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया। शुक्रवार को अतिरिक्त दहेज़ की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट की गई। जानकारी के बाद विवाहिता की मां राजमती देवी (50) और भाई राधेश्याम (30) ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट में विवाहिता समेत तीन लोग घायल हो गए, जो शनिवार को इलाज करने सीएचसी तमकुहीराज पहुंचे। पीड़ित ने तुर्कपट्टी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed