{"_id":"6388f542a8219c43f222ec0a","slug":"waterlogging-due-to-pipe-leakage-trouble-in-traffic-kushinagar-news-gkp4594125152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पाइप लीकेज से हुआ जलभराव, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पाइप लीकेज से हुआ जलभराव, आवागमन में परेशानी
विज्ञापन
पाइप लीकेज से हुआ जलभराव, आवागमन में परेशानी
जलभराव में डीसीएम फंसने से बंद रहा आवागमन
फाजिलनगर। नगर पंचायत स्थित फलमंडी में जलापूर्ति की पाइप फटने से पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे जलभराव हो गया है। जलभराव में गिरकर राहगीर चोटिल हो रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह मंडी में फल लादकर पहुंचा डीसीएम जलभराव में फंस गया। इससे दो घंटे से अधिक समय तक आवागमन ठप रहा। लोगों ने पाइप की मरम्मत कराकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
फलमंडी सहित आसपास मोहल्लों में पानी की आपूर्ति के लिए जलनिगम की तरफ से अंडरग्राउंड पाइप बिछाई गई है। करीब एक माह से पाइप लीक करने से पानी का रिसाव सड़क पर हो रहा है। जलभराव होने से सड़क भी खराब हो गई है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे फल लादकर डीसीएम मंडी में जा रहा था। रिसाव वाली जगह पर डीसीएम लेकर ड्राइवर पहुंचा। तभी उसका पहिया फंस गया। डीसीएम के फंसने से करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। इससे राहगीरों और फलमंडी में बाजार करने आए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
कस्बे के स्वर्ण व्यवसायी नेता कमलेश वर्मा, राहुल सिंह आदि लोगों का कहना है कि लिखित शिकायत करने के बाद भी इसकी पाइप की मरम्मत नहीं हो सकी। यदि जल्द से जल्द पाइप का लीकेज नहीं ठीक कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में नगर पंचायत के ईओ सूर्यप्रकाश का कहना है कि जलनिगम के कर्मचारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही इसका समाधान हो जाएगा।